Posts

Showing posts from October, 2018

Amazon-Flipkart दिवाली सेल: ये हैं स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर्स

फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फिर से ऑफर्स की बारिश हो रही है. दोनों ही कंपनियों की ओर से ये सेल का दूसरा राउंड है. एक तरफ जहां अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी , तो वहीं दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित किया गया फेस्टिव धमाका डेज 24 अक्टूब से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इस दौरान दोनों ही ई-कॉमर्स कंपनियां ढेरों प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स दे रही हैं. यहां हम आपको दोनों कंपनियों द्वारा कुछ स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं . अमेजन पर मौजूद स्मार्टफोन्स की बात करें तो इसमें मिड रेंज स्मार्टफोन Honor Play 17,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है. इसकी वास्तविक कीमत 21,999 रुपये है वहीं Honor 7C को ग्राहक 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह शाओमी के Mi A2 स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. इसकी वास्तविक कीमत 17,499 रुपये है. सेल के दौरान शाओमी का ही Redmi Y2 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है . इसकी वास्तविक कीमत 13,499 रुपये है. इसी तरह सेल में 11,499 रुपये वाले Redmi 6 Pro को 10,999 रुपये में सेल क...